नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिलायी गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय द्वारी में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय द्वारी में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता मुखिया जगदीश यादव ने की. इस दौरान नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समेत सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया.

विज्ञापन

विद्यालय के प्रति बेहतर कार्य करने की ली शपथ

समारोह के बाद नवगठित प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समेत सदस्यों को उनके कार्यों और दायित्वों की शपथ दिलायी गयी. शपथ के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि वे निष्ठापूर्वक विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य करेंगे.

मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, समिति अध्यक्ष शशि कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola