परोका कला में दुर्गा पूजा समिति गठित, प्रत्यूष कुमार राणा बने अध्यक्ष
दुर्गा पूजा समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
इटखोरी के परोका कला में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। प्रत्यूष कुमार राणा को अध्यक्ष चुना गया है और पूजा की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इटखोरी, चतरा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला की बैठक शनिवार को पूर्व अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्यूष कुमार राणा को अध्यक्ष, बीजेश प्रसाद को सचिव और रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. रणजीत सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, समीर कुमार सिन्हा व श्याम सुंदर राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया.
पूजा प्रभारी की जिम्मेवारी प्रीतम राणा, रावण प्रभारी अनिल राणा तथा चंदा प्रभारी राहुल सिंह, उत्तम राणा, हेमंत सिन्हा, दीपक यादव एवं अनिल राणा को दी गयी. वहीं, बसंत नारायण सिंह, विनय कुमार सिन्हा, लक्ष्मी सिंह, नवीन कुमार सिन्हा एवं अभिमन्यु राणा को संरक्षक बनाया गया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके लिए सदस्यों ने तैयारी शुरू कर दी है. आकर्षक पंडाल बनाने की जिम्मेवारी रोमियो टेंट हाउस को दी गयी है, जबकि आकर्षक लाइटिंग एवं साउंड की जिम्मेवारी पवन दांगी को दी गयी.
नौ दिनों तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
नवरात्र के नौ दिनों तक दुर्गा मंडप परिसर में परदे पर रामायण, महाभारत या कृष्ण लीला दिखायी जायेगी. साथ ही रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
मौके पर पूर्व अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार सिन्हा, राजाराम सिंह, रोहित सिंह, रामप्रसाद राणा, अमित सिंह, जीतू सिन्हा, भोला राणा, जय सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए