खुलेआम हो रही है बालू की ढुलाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
इटखोरी अंचल के टोनाटांड़ व राजबर बालू घाट से खुलेआम अवैध तरीके से बालू की ढुलाई हो रही है. सूचना होने के बावजूद जिम्मेवार अधिकारी मौन हैं. ट्रैक्टर मालिकों ने वन क्षेत्र के रास्ते को सेफ रूट बना लिया है.
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
इटखोरी. इटखोरी अंचल के टोनाटांड़ व राजबर बालू घाट से खुलेआम अवैध तरीके से बालू की ढुलाई हो रही है. सूचना होने के बावजूद जिम्मेवार अधिकारी मौन हैं. ट्रैक्टर मालिकों ने वन क्षेत्र के रास्ते को सेफ रूट बना लिया है. टोनाटांड़ बालू घाट से बक्सा डैम होकर सीरिया महुदा के जंगलों से खुलेआम बालू की ढुलाई की जा रही है. उक्त घाट से दर्जनों ट्रैक्टर बालू खनन कर दूसरे अंचल तक पहुंचते हैं. शाम आठ बजते ही घाटों में ट्रैक्टर लोडिंग शुरू कर देते हैं. राजबर बालू घाट से हजारीबाग शहर तक बालू पहुंचाया जा रहा है. वन विभाग के अधिकारी भी चुप है. जंगलों को उजाड़ कर रास्ता बना दिया गया है. टोनाटांड़ के पृथ्वीपुर होकर भी दर्जनों ट्रैक्टर गुजरते हैं. जुगुडी, हलमत्ता, पितीज, गुल्ली के घाट बालू कारोबारियों के लिए सेफ माना जाता है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन