रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जायेगा : तौफीक

Updated:
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जायेगा : तौफीक

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो तौफीक आलम ने सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वादी-ए-इरफा, महुआ चौक, रहमत चौक, अंसार नगर, नगवां, चुड़ीहार मुहल्ला समेत अन्य मुहल्लो में डोर-टू-डोर पहुंच कर मतदाताओं से अपने पक्ष वोट मांगा. तौफीक ने कहा कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. जनता मौका देती है, तो नगर परिषद क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जायेगा. जिससे जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके. जल संरक्षण की दिशा में ठोस पहल की जरूरत हैँ और रेन वाटर हार्वेस्टिंग से भू-जल स्तर बढ़ेगा. उन्होंने जनता से एक बार मौका देने की अपील की है. मौके पर आदिल, अली, शाहनवाज, आसिफ समेत कई शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola