एमएमडीआर संशोधन के विरोध में झामुमो का धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

फोटो 19सीएच 7: प्रदर्शन करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एमएमडीआर काला कानून के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने लावालौंग में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कानून वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

लावालौंग. एमएमडीआर काला कानून के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने किया और संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने संभाला.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन, व्यावसायिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कुमार और युवा मोर्चा जिला सचिव महमूद खान उपस्थित थे. नेताओं ने एमएमडीआर काला कानून के विरोध में अपने विचार साझा किये. व्यावसायिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि केंद्र सरकार एमएमडीआर काला कानून को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन सड़क से सदन तक जारी रहेगा.

कहा कि हमारे घर और संपत्ति का संचालन घर के मालिक द्वारा ही किया जायेगा और इसके लिए कोई बाहरी नहीं निर्णय लेगा. धरना स्थल पर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर महिला मोर्चा की पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रतिमा देवी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजन पासवान, युवा मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष अमरदीप साव, प्रखंड प्रवक्ता अंशु यादव, मालती देवी, प्रदीप तुरी, प्रियंका कुमारी, मो जमीर, प्रमोद कुमार, मुमताज आलम मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola