वनभूमि पर लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 8:25 PM
पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को मरगड़ा गांव में अभियान चलाकर वनभूमि पर लगी पोस्ता की खेती को नष्ट किया. यहां 10 कट्ठा के पोस्ता लगाया गया था.
कुंदा. पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को मरगड़ा गांव में अभियान चलाकर वनभूमि पर लगी पोस्ता की खेती को नष्ट किया. यहां 10 कट्ठा के पोस्ता लगाया गया था. पोस्ता नष्ट करने के बाद टीम ने कई गांव के वन क्षेत्र का निरीक्षण किया. साथ ग्रामीणों को सख्ती से हिदायत किया कि गांव में किसी भी कीमत में पोस्ता की खेती न करें और न किसी को करने दें. अभियान का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में भी अभियान चलाकर पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया है. जिन क्षेत्रों में पोस्ता की खेती की गयी है, वैसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है. पोस्ता की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










