कालेश्वरी स्टेडियम गेट के पास मिली महिला की लाश, पहचान का प्रयास जारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो. स्टेडियम गेट के पास लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

हंटरगंज के कालेश्वरी स्टेडियम के पास एक विक्षिप्त महिला का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन

हंटरगंज. चतरा पुलिस ने कालेश्वरी स्टेडियम गेट के पास से एक विक्षित महिला का शव मंगलवार को बरामद किया. ग्रामीण स्टेडियम के तरफ घूमने गए तो उसकी नजर मृतक महिला पर पड़ी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलने के बाद थाना के एसई राजदेव पांडेय स्टेडियम के पास पहुंचे और आसपास के लोगों से विक्षिप्त महिला से संबंधित जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त महिला 15 दिनों से इधर-उधर घूम रही थी. दो दिनों से तबीयत खराब रहने के कारण वह गेट पर ही बैठी रहती थी. मंगलवार को इसे मृत्यु अवस्था में देखा गया.

इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छात्र अस्पताल भेज दिया. जिसकी पहचान के लिए तीन दिनों तक चतरा में उसके शव को रखा जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola