नावाडीह: बच्चों से मरीजों तक की राह मुश्किल, जर्जर सड़क पर हर पल हादसे का डर

Updated:
विज्ञापन

फोटो. सड़क में बना गड्ढ़ा में जमा पानी | Prabhat Khabar Network

नावाडीह से पहरा जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. नावाडीह से पहरा सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. गड्ढों व उखड़ी सड़क के कारण ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है. विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है.जिससे स्कूली वाहनों को आने-जाने में हमेशा दुर्घटना क्या संख्या बनी रहती है. हर रोज कई स्कूली वाहन उक्त पथ से आते जाते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश में सड़क में बना गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिरकर घायल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि एंबुलेंस भी कई बार फंस चुकी है. जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की गयी, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया. चरहेत निवासी

धुपाल प्रसाद ने ने बताया कि सांसद व विधायक को कई बार इसकी जानकारी दी गई लेकिन उनके द्वारा को ध्यान नहीं दिया गया. कुछ वर्ष पूर्व सड़क की मरम्मति कराई गई थी. लेकिन स्थिति पूर्व की तरह हो गई है. नावाडीह से गिद्धौर की दूरी सात किलोमीटर है. इस पथ से बच्चों के साथ-साथ किसान भी साग सब्जी लेकर यह गिद्धौर साप्ताहिक हाट जाते हैं. इस दौरान बड़े दुर्घटना क्या शंका बनी रहती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola