साइकिल मिलते ही खिल उठे 36 विद्यार्थियों के चेहरे, स्कूल पहुंचना होगा आसान

Updated:
विज्ञापन

झारखंड सरकार की योजना के तहत कुंदा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 36 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया, जिससे बच्चों को स्कूल आने में आसानी होगी.

विज्ञापन

कुंदा. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बनाशाम में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 36 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया.साईकिल मिलने छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला.

प्रधानाध्यापक जगदीश महतो ने कहा कि साइकिल मिलने से विशेष रूप से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को सहूलियत होगी. अब उन्हें रोज़ाना कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आने-जाने की से मुक्ति मिलेगी.

इस मौके पर प्रखंड नाजिर बिपिन लकड़ा,जनसेवक राजू रंजन,ऑपरेटर मुकेशकुमार शर्मा, शिक्षक मोहन कुमार वैद्य मौजुद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola