मगध कोल परियोजना में पांच माह में बदले दो पीओ, राकेश कुमार ने संभाला प्रभार

Updated:
विज्ञापन

प्रभार लेते राकेश कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मगध कोल परियोजना में एक बार फिर परियोजना अधिकारी (पीओ) का तबादला हुआ है. राकेश कुमार ने सुधीर सिन्हा से पदभार ग्रहण किया है. उत्पादन में आई गिरावट को बढ़ाना उनकी प्रमुख चुनौती होगी.

विज्ञापन

टंडवा. मगध कोल परियोजना के 17वें परियोजना अधिकारी (पीओ) के रूप में राकेश कुमार ने प्रभार ग्रहण किया. निवर्तमान पीओ सुधीर सिन्हा से उन्होंने प्रभार लिया. इससे पहले राकेश कुमार अशोका एरिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जिनका तबादला करते हुए उन्हें मगध का नया पीओ बनाया गया है.

विज्ञापन

वहीं निवर्तमान पीओ सुधीर सिन्हा का तबादला जीएम ऑपरेशन के पद पर बीएंडके एरिया में किया गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, मगध कोल परियोजना में उत्पादन में आयी गिरावट के कारण पांच महीने में दो पीओ का तबादला हुआ है.

अप्रैल माह में सुबोध कुमार को मगध का पीओ बनाया गया था. सीसीएल मुख्यालय ने उन पर विश्वास जताते हुए नया पीओ नियुक्त किया है. राकेश कुमार के सामने मगध में गिरते उत्पादन को बढ़ाने और चतरा जिले में परियोजना का विस्तार एक चुनौती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola