चतरा टंडवा के लोग नाले का पानी पीने को हैं मजबूर, सिर्फ 1 चापाकल के भरोसे हैं मुहल्ले वासी

उक्त टोले में झरी तुरी के घर के पास एक चापाकल है, जो कई माह से खराब पड़ा हुआ है. चापाकल का बोरिंग धंस गया है. भारी बारिश से सभी कुएं में गंदा पानी घुस गया है,
चतरा : सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इसके बावजूद पदमपुर पंचायत के तुरी टोला ले लोग नाला का पानी पीने को मजबूर है. तुरी टोला के 30 घर के 150 लोग नाला पर निर्भर है.
उक्त टोले में झरी तुरी के घर के पास एक चापाकल है, जो कई माह से खराब पड़ा हुआ है. चापाकल का बोरिंग धंस गया है. भारी बारिश से सभी कुएं में गंदा पानी घुस गया है,
जिस कारण लोग नाला में चुआ बनाकर पीने का पानी निकाल कर इस्तेमाल कर रहे हैं. भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने जिला प्रशासन से उक्त ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




