दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्राचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा, अभिभावक गिरधारी राणा, त्रिभुवन दांगी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. छात्र-छात्राओं के द्वारा दादा-दादी, नाना-नानी का चरण स्पर्श, चंदन टीका व माल्यार्पण कर स्वागत किया. प्राचार्य श्री शर्मा ने कहा कि सम्मान समारोह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति व संस्कार पक्ष को विकसित करना है. कहा कि जहां बुजुर्गों का सम्मान होता है, वह घर स्वर्ग बन जाता है. दादा-दादी, नाना-नानी ईश्वर के प्रतिरूप होते है. उनका सम्मान करना चाहिए. मौके पर शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे. सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की मांग सिमरिया. भाकपा अंचल मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने एसडीओ को आवेदन देकर बिजली विभाग से सिंचाई के लिए किसानों को बिजली दिलाने की मांग की. अंचल मंत्री ने कहा है कि डाड़ी, एदला, पुंडरा, बानासाडी, रोल लिपदा आदि गांव के किसानों ने खेतों की सिचाई के लिए अतिरिक्त बिजली कनेक्शन लिया है. बावजूद बिजली विभाग द्वारा बिजली बहाल नहीं किया गया है. किसानों ने कई बार सहायक अभियंता, कनीय अभियंता से बिजली देने की मांग कर चुके हैं. इसके बाद भी किसानों को बिजली नहीं दी जा रही है. किसानों को सिंचाई करने में परेशानी हो रही है. उन्होंने एसडीओ से जांच कर किसानों को बिजली उपलब्ध कराने व दोषी पदाधिकारी, कर्मियों पर करवाई करने की मांग की है. छह दिनों के अंदर बिजली आपूर्ति नहीं की गयी, तो पार्टी आंदोलन करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola