आम्रपाली चंद्रगुप्त महिला समिति ने किया सिलाई केंद्र का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

आम्रपाली चंदगुप्त क्षेत्र में गुरुवार को सिलाई केंद्र का उदघाटन अर्पिता महिला व आम्रपाली चंदगुप्त महिला समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह व जीएम संजीव कुमार ने किया.

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली चंदगुप्त क्षेत्र में गुरुवार को सिलाई केंद्र का उदघाटन अर्पिता महिला व आम्रपाली चंदगुप्त महिला समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह व जीएम संजीव कुमार ने किया. कार्यक्रम में पहुंचे महिला समिति का स्थानीय महिलाओं व बच्चियों ने पारंपरिक रीति से स्वागत किया. इस मौके पर पूनम सिंह ने कहा कि सीसीएल द्वारा समय-समय पर सामाजिक दायित्व के तहत कई कार्य किये जाते हैं, महिला समूह द्वारा भी महिलाओं के उत्थान समेत सेवा के कई कार्य किये जाते हैं. जीएम ने कहा कि सीएसआर के तहत विस्थापित गांवों में विकास के लिए कई कार्य किये जा रहे है. उक्त कार्य के लिए अपैरल ट्रेनिग व डिजाइनिंग सेंटर के साथ एमओयू किया गया है, केंद्र में 210 महिला व युवतियों को सिलाई मशीन आपरेटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद रांची व अन्य शहरों में रोजगार से जोड़ा जायेगा. ट्रेनिग के दौरान एक हजार रुपये प्रति माह सीसीएल द्वारा भत्ता दिया जायेगा. मौके पर अपैरल ट्रेनिग व डिजाइनिंग सेंटर के अभिजीत मोहंती, महिला समिति के एच निशा संगीता सिन्हा, सुधा पंडित, वंदना सिन्हा, नीता पांडेय समेत पीओ मो अकरम, भूषण कुमार, केके पंडा, अनूप भगत, आलोक रंजन समेत कई उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola