चतरा में पोस्तो की खेती नष्ट करने के अभियान में शामिल जवान का वीडियो वायरल, कहा- नहीं भेजना चाहिए...

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सदर और बैरियो थाना की पुलिस पोस्तो की खेती नष्ट करने के अभियान में लगे हैं. इसमें मात्र सात से आठ डीएपी आये हुए हैं. बाकी सभी लाठीधारी जवान हैं. इसलिए हमें इतना सुदूर वन क्षेत्र में नहीं लाना चाहिए.

विज्ञापन

चतरा: चतरा में पोश्ता की खेती नष्ट करने गए जवानों पर कल नक्सलियों ने हमला कर दिया था. इस घटना में दो जवान शहीद हो गये थे जबकि 5 घायल हो गये थे. अब इस अभियान में शामिल एक जवान का वायरल वीडियो सामने आया है. जिसमें वो कहते हैं कि लाठीधारी जवानों को इतने खतरनाक जगहों पर नहीं भेजा जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि यह जानबूझ कर मुंह में जाना है.

क्या कह रहा है अभियान में शामिल जवान

वायरल वीडियो में लाठीधारी जवान कहता है कि चतरा के जगंलों के बीच एक फील्ड पर पोस्तो की खेती हुई है. जिसमें सदर और बैरियो थाना की पुलिस पोस्तो की खेती नष्ट करने के अभियान में लगे हैं. इसमें मात्र सात से आठ डीएपी आये हुए हैं. बाकी सभी लाठीधारी जवान हैं. इसलिए हमें इतना सुदूर वन क्षेत्र में नहीं लाना चाहिए.

Also Read: चतरा में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

क्या है पूरा मामला

सदर थाना क्षेत्र के बैरियो में कल शाम 4:30 बजे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इसमें दो जवान शहीद हो गये, जबकि तीन जवान घायल हो गये. शहीद जवानों में गया (बिहार) के सिकंदर सिंह और पलामू के सुकन राम शामिल हैं. यह घटना तब हुई जब सदर पुलिस, वशिष्ठ नगर पुलिस और वन विभाग की टीम पोस्ता (अफीम) की फसल नष्ट करके लौट रही थी. तभी पहले से घात लगाये नक्सलियों ने हमला कर दिया. बताया जाता है कि नक्सलियों ने ताबड़तोड़ 30-40 राउंड गोलियां चलायीं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola