गिद्धौर के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय पहुंचे मुखिया, मध्याह्न भोजन में मिली गड़बड़ी; जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

मध्यान भोजन की जांच करते मुखिया : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर के द्वारी पंचायत मुखिया ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया. मिड-डे मील में मीनू का पालन न होने पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए.

विज्ञापन

गिद्धौर (चतरा). चतरा जिले के द्वारी पंचायत के मुखिया जगदीश यादव ने उत्क्रमित पल्स टू उच्च विद्यालय पहुंचकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता और व्यवस्था की जांच की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोइया से भोजन की जानकारी ली. रसोइया ने बताया कि चावल के साथ आलू और परवल की सब्जी बनाई जा रही है.

विज्ञापन

भोजन दिखने और महक में ठीक था, लेकिन मीनू के अनुसार उस दिन आलू-चने की सब्जी बननी चाहिए थी. क्षेत्र के कई विद्यालयों से लगातार मीनू के अनदेखी की शिकायतें आ रही हैं.

क्लास छोड़कर मैदान में घूम रहे थे छात्र

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में अजीब स्थिति देखने को मिली। बच्चे कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करने के बजाय बाहर मैदान में घूम रहे थे. कुछ छात्र खेलकूद रहे थे तो कुछ यूं ही समय बिता रहे थे.

मुखिया ने जताई नाराजगी, सुधार की दी हिदायत

विद्यालय परिसर में पठन-पाठन का माहौल न होने और बच्चों को बाहर घूमते देख मुखिया ने सख्त नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को हिदायत दी कि मध्याह्न भोजन का संचालन पूरी तरह से मीनू के अनुसार किया जाए और कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित हो. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सिकंदर रवानी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में मानदेय बढ़ोतरी को लेकर लामबंद हुईं JSLPS दीदियां, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola