इटखोरी पहुंचे रंजय भारती: मां भद्रकाली के दरबार में टेका माथा, कही यह बड़ी बात
मां भद्रकाली के दरबार में प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती व अन्य : Prabhat Khabar
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और पार्टी के दायित्वों को पूरा करने का संकल्प लिया.
इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी (चतरा). भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती मंगलवार को इटखोरी पहुंचे. यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका ढोल-नगाड़ों, नारों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया.
जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है पार्टी: रंजय भारती
पूजा-अर्चना के बाद रंजय भारती ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले साधारण कार्यकर्ताओं को पहचान और बड़ा सम्मान दिया जाता है.
विचारधारा से लोगों को जोड़ने का संकल्प
उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए समाज के हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा से सीधे जोड़ना है. इस अवसर पर डोमन राणा, सीताराम दांगी, संतोष दांगी, शिवकुमार राणा, देवकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: गिद्धौर में घर छिनने से स्कूल में रहने को मजबूर 40 बिरहोर परिवार, प्रमुख प्रतिनिधि से लगाई गुहार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए