कुंदा में माता शबरी पूजा सह भुईयां समाज मिलन समारोह

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Feb 2026 8:16 PM

विज्ञापन

माता शबरी का जीवन त्याग, सेवा व भक्ति का प्रतीक: सत्यानंद

विज्ञापन

माता शबरी का जीवन त्याग, सेवा व भक्ति का प्रतीक: सत्यानंद कुंदा. प्रखंड के महादेव मठ यज्ञ मंडप के समीप रविवार को अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति द्वारा माता शबरी पूजा सह भुईयां समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भगवान श्रीराम व माता शबरी की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, बाराचट्टी के पूर्व विधायक समता मांझी, राजद नेता तनु श्री मांझी ने संयुक्त रूप से किया. समाज के लोगों ने अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि माता शबरी का जीवन त्याग, सेवा व भक्ति का प्रतीक है. उन्होंने समाज को प्रेम, समानता व मानवता का संदेश दिया. राजद नेता तनु श्री मांझी ने कहा कि हमारा समाज तन से स्वस्थ है, लेकिन मन से दिव्यांग और गरीब है. उन्होंने नशा उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा पर जोर व राजनीति में अपने समाज की भागीदारी पर जोर दिया. समाजसेवी भोला प्रसाद, कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू ने समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. इसके बाद पलामू के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्रोग्रेसिव एकेडमी, कस्तूरबा बालिका विद्यालय एवं खपिया विद्यालय के बच्चों ने नुकड़-नाटक व नृत्य के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संजय भारती, प्रमुख कमला देवी, पंसस दिव्या भोक्ता, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, बिनोद साव, सुरेद्र कुमार यादव, दिलीप यादव, भुईयां समाज के जिला कोषाध्यक्ष नरेश भारती, हंटरगंज पूर्व जिप सदस्य जयराम भारती, प्रखंड प्रमुख कमला देवी, प्रतापपुर जिप सदस्य प्रतिनिधि भोला साव, राजद जिला उपाध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोगता समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola