लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने किया रोड शो

Updated:
विज्ञापन

लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी प्रत्याशी जनार्दन पासवान के पक्ष में सोमवार को हंटरगंज, प्रतापपुर, चतरा शहर में रोड शो किया. इस दौरान मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की.

विज्ञापन

चतरा. लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी प्रत्याशी जनार्दन पासवान के पक्ष में सोमवार को हंटरगंज, प्रतापपुर, चतरा शहर में रोड शो किया. इस दौरान मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की. रोड शो हंटरगंज के गोसाइडीह से शुरू होकर हंटरगंज बाजार होते हुए पांडेयपुरा पहुंचा. इसके बाद प्रतापपुर व जोरी में रोड किया गया. चतरा शहर में रोड शो कर मतदाताओं को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिक-से-अधिक से मतदान करने की अपील की गयी. रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

रश्मि प्रकाश ने पैदल मार्च कर मतदाताओं से मांगी वोट

चतरा. चतरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी रश्मि प्रकाश ने सोमवार को शहर में पैदल मार्च किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट मांगा. रश्मि प्रकाश ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगी. युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा. पलायन की समस्या को दूर करूंगी. महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा. बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करूंगी. लोगो के सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगी. उन्होंने कहा कि लोजपा प्रत्याशी विकास के मुद्दों को छोड़ जाति, धर्म की बात कर रहे हैं. मतदाता सब जान रही हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील की. इस अवसर पर पप्पू यादव, अभिषेक निषाद, राजवीर, चित्रांश, रिंकू खान, भोला वर्मा, चंदन यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola