मटका फोड़ते ही गूंजे जय श्रीकृष्ण के जयकारे... गिद्धौर में बच्चों ने दिखाया उत्साह, युवाओं ने बढ़ाया हौसला
05 सीएच 13- प्रतियोगिता में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network
गिद्धौर के ठाकुरवाड़ी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गिद्धौर. चतरा के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. युवाओं के सहयोग से बच्चों ने मटका फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बच्चे उत्साह के साथ मटके के पास पहुंचे और उसे फोड़ा. इस दौरान युवाओं में भी काफी उत्साह देखा गया.
आपके शहर में
विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार ने कहा कि मटका फोड़ उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी जीवंत ऊर्जा का प्रतीक है. भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और माखन चोरी की याद में मटका फोड़ने की परंपरा है.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, सतेंद्र कुमार दांगी, देवनारायण दांगी, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र दांगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए