इटखोरी में दो दिवसीय 'खेलो झारखंड' खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, फुटबॉल मैच से हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटखोरी के केबी प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय खेलो झारखंड खेल कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. खिलाड़ियों ने फुटबॉल मैच में अपना दमखम दिखाया.

विज्ञापन

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

इटखोरी(चतरा). जिले के इटखोरी स्थित केबी प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में रविवार को दो दिवसीय 'खेलो झारखंड' खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रिया कुमारी, मुखिया रंजय भारती, मुखिया सोनी कुमारी और सांसद प्रतिनिधि नगीन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच केबी प्लस टू हाई स्कूल और परसौनी प्लस टू स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच फुटबॉल मुकाबले से हुआ. इस खेलकूद प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

खेल से उभरती है ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा

समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रिया कुमारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि गांवों से निकलकर ही खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करते हैं. वहीं, मुखिया रंजय भारती ने कहा कि खेल अनुशासन और सहयोग की भावना सिखाता है.

सांसद प्रतिनिधि नगीन कुमार सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है. मुखिया सोनी कुमारी ने भी बच्चों को खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षक और अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन मैच में रेफरी की भूमिका शिक्षक राजाराम प्रसाद ने निभाई. इस अवसर पर बीपीओ दीपक मेहरा, शिक्षक रामलखन साव, विनीत कुमार समेत क्षेत्र के कई अन्य शिक्षक, गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का रहा है राजनीतिक सफर, निर्विरोध उपमुखिया से लेकर पंचायत समिति सदस्य तक का तय किया था सफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola