20 दिन से अंधेरे में था कामता गांव, नया ट्रांसफार्मर लगते ही लौटी बिजली; ग्रामीणों में खुशी

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते जिप सदस्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कामता गांव के निवासी 20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे, लेकिन जिप सदस्य सुभाष यादव के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लग गया है. इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है.

विज्ञापन

टंडवा. प्रखंड क्षेत्र के कामता गांव में मंगलवार को नये 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिप सदस्य सुभाष यादव ने फीता काटकर किया. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कामता गांव के ग्रामीण पिछले करीब 20 दिनों से अंधेरे में रहने को विवश थे. इसकी सूचना जिप सदस्य को दी थी.

विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की पहल की.नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी.इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए जिप सदस्य के प्रति आभार जताया.

वहीं जिप सदस्य ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है. बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से ग्रामीणों को वंचित नहीं रहना पड़े. इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

इस मौके पर जियाउल हक अंसारी,मोइन अंसारी,अरशद,न्युमुद्दीन अंसारी,मनीर अंसारी, बबलू,मोबिन अंसारी, संजय यादव,सुरेश यादव, नरेश,तसोवर अंसारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola