प्रतापपुर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, कमलेश पासवान को मिली कमान

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश पासवान व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रतापपुर में दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक में कमलेश पासवान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. इस वर्ष पूजा को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. दुर्गा पूजा धुमधाम से मनाने को लेकर प्रतापपुर स्थित महावीर मंदिर की प्रागंन में मंगलवार की संध्या में बैठक किया गया.इस बैठक की अध्यक्षता सतेन्द्र पासवान व संचालन अजीत पाडेंय ने किया.बैठक में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर कमलेश पासवान को सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा महासमिति का अध्यक्ष बनाया गया. उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पगड़ी पहनकर बधाई दिया. अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष धूमधाम हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाएगा.

पूजा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए आकर्षक पंडाल,मूर्ति स्थापित किया जाएगा.श्रद्धालुओं को श्रद्धा को लेकर विश्वास माता रानी पर आधारित प्रवचन का आयोजन किया जाएगा.वही इस महासमिति का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा.

मौके पर सन्मुख यादव,रोहित गुप्ता,रौशन कुमार,अमित कुमार,जगदीश यादव,सावन गुप्ता,प्रमोद साव,ऋषि कुमार,रचित सिन्हा, ओमप्रकाश कुमार,विवेक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola