पुणे में हुई सड़क दुर्घटना में जमुआ के मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी मजदूर 50 वर्षीय योगेंद्र पासवान (पिता यदु पासवान) की मौत मंगलवार देर शाम महाराष्ट्र के पुणे के हिजोड़ी ताजी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हो गयी.

विज्ञापन

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी मजदूर 50 वर्षीय योगेंद्र पासवान (पिता यदु पासवान) की मौत मंगलवार देर शाम महाराष्ट्र के पुणे के हिजोड़ी ताजी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हो गयी. इस संबंध में मृतक के भतीजे महेश पासवान ने बताया कि चाचा पुणे में प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे. ढ़ाई माह पहले पुणे गया था. चाचा के दोस्तों ने फोन कर उनकी मौत हो जाने की जानकारी दी गयी. बताया कि योगेंद्र काम करके वापस लौट रहे थे. इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. साथियों ने उसे तुरंत नजदीक अस्पताल पहुंचाया. वहां जांच के बाद योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया. कंपनी के मालिक ने एंबुलेंस से शव गांव भिजवाया. परिजनों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है. योगेंद्र की पत्नी कलावती देवी की मौत तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है. उनके दो बच्चे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola