इटखोरी सीओ की दबंगई ने पकड़ा तूल, वीडियो वायरल होने पर बाबूलाल मरांडी ने की निलंबन की मांग

Updated:
विज्ञापन

युवक पर लाठी भांजतीं इटखोरी की सीओ सविता सिंह (लाल घेरे में) फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: चतरा के इटखोरी की सीओ सविता सिंह का युवक को लाठी से मारने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सीओ के निलंबन और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से मो तसलीम की रिपोर्ट

Viral Video: झारखंड के चतरा जिले में इटखोरी की अंचल अधिकारी (सीओ) सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है. इस मामले को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठाया है.

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर वीडियो शेयर किया

बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर (एक्स) और फेसबुक पेज पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि चतरा जिले में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला सीओ द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करने की घटना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासनिक पद पर बैठे किसी भी अधिकारी से संयम, संवेदनशीलता और कानूनसम्मत आचरण की अपेक्षा की जाती है.

विधि सम्मत कार्रवाई क्यों नहीं की गई: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि कानून लागू कराने का दायित्व जिनके कंधों पर है, यदि वही कानून हाथ में लेने लगें तो यह व्यवस्था की मूल भावना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. यदि संबंधित युवकों से कोई गलती हुई भी थी, तो उसके लिए विधि सम्मत कार्रवाई के प्रावधान मौजूद हैं. बीच सड़क इस प्रकार सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करना न तो न्यायसंगत है और न ही प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप है.

इसे भी पढ़ें: रांची में महिलाओं के लिए द रांची स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून शुरू, 50% की विशेष छूट

प्रशासनिक विश्वसनीयता प्रभावित

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और प्रशासन की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती हैं. उन्होंने चतरा उपायुक्त से मांग की है कि संबंधित सीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए. हालांकि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: पहले बहन पर चढ़ा युवक का ‘भूत’, फिर भाई ने मचाया कोहराम! पुलिस परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola