नावाडीह बाजोबार में 14 से गणेश महोत्सव, डांडिया बनेगा आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

फोटो. बनाया जा रहा है पंडाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के नावाडीह बाजोबार में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. 14 से 18 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में कलश यात्रा और डांडिया का आयोजन होगा.

विज्ञापन

चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह बाजोबार में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. महोत्सव को लेकर गांव के गणपति टोला में आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है. समिति के सदस्य दिन-रात मेहनत कर महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हैं.

विज्ञापन

पंडाल को दिया जा रहा अंतिम रूप

समिति के संचालक रामचंद्र दांगी, अध्यक्ष विश्वजीत दांगी, सचिव मनोज दांगी और कोषाध्यक्ष मिथिलेश दांगी के नेतृत्व में तैयारी की जा रही है. महोत्सव स्थल और आसपास आकर्षक लाइट लगायी गयी है. वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र से पूरा गांव गूंज रहा है. कलाकार पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

14 से 18 सितंबर तक होगा महोत्सव

महोत्सव के संरक्षक रामचंद्र दांगी ने बताया कि 14 सितंबर से 18 सितंबर तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा. पहले दिन गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद प्रत्येक दिन पूजा-अर्चना और महाआरती होगी.

हर शाम होगा डांडिया कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान हर रोज शाम को डांडिया प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें स्थानीय कलाकार भाग लेंगे. डांडिया कार्यक्रम का नेतृत्व पवन कुमार करेंगे. महोत्सव में पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण भी भाग लेंगे.

ये लोग तैयारी में जुटे

इस वर्ष के अध्यक्ष कृष्णा कुमार, सचिव राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष गंगेश्वर राम दांगी, देखभाल में गणेश दांगी, बालेश्वर दांगी, कोमल दांगी, रामसेवक दांगी, विदेशी दांगी, आदित्य दांगी, आयुष कुमार, पवन कुमार, सचिन कुमार, आनंद कुमार, रूपेश कुमार, राहुल कुमार, आर्यन कुमार, अभिषेक कुमार, नवरत्न कुमार, अनुराग कुमार, वीरेंद्र दांगी, ललन कुमार, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, श्रवण दांगी, अनुपम कुमार, दिनेश्वर दांगी और अजय दांगी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola