इटखोरी के 'द विजन पब्लिक स्कूल' में 7 दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ, निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन

गणपति महोत्सव के अवसर पर पूजा करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटखोरी के द विजन पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू. 'हिंदी हमारी मां' विषय पर हुई निबंधन प्रतियोगिता.

विज्ञापन

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

इटखोरी(चतरा). इटखोरी स्थित द विजन पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ. यह कार्यक्रम उत्साह और भक्तिभाव से भरा रहा. इस अवसर पर विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और जागरूकता के उद्देश्य से ''हिंदी हमारी मां: हमसे कितनी दूर, हमसे कितनी पास'' विषय पर एक दिवसीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

गणपति पूजा का महत्व बताकर छात्रों को किया गया प्रेरित

महोत्सव के दौरान स्कूल के निदेशक नीरज सिन्हा और प्राचार्य दीपक कुमार सिंह ने मिलकर सभी विद्यार्थियों को भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के धार्मिक और नैतिक महत्व की जानकारी दी. पूरा स्कूल परिसर गणपति वंदना और 'जय गणेश' के जयकारों से गुंजायमान रहा. विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी पूरी निष्ठा व विधि-विधान के साथ सिद्धि विनायक की पूजा-अर्चना में लीन दिखे.

प्रखंड के कई गांवों में गणेश पूजा की धूम

इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में गणपति पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. द विजन पब्लिक स्कूल के अलावा प्रखंड के पितीज, महुदा और सिरमतपुर सहित कई गांवों व पंचायतों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा-अर्चना की जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के भदानीनगर में तेज बारिश से बही पुलिया, आवागमन ठप होने से ग्रामीण परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola