पत्थलगड़ा के देवी मंडप में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, महामंत्र के जाप से भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

कीर्तन मंडली में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पत्थलगड्डा में देवी मंडप में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हो गया है. सुख-शांति के लिए हो रहे इस अनुष्ठान में भक्तिमय माहौल बना है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा(चतरा). जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड में एक 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित किया गया. यह आयोजन पत्थलगड़ा गांव स्थित देवी मंडप प्रांगण में हुआ. मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. कीर्तन की शुरुआत के साथ ही 'हरे राम, हरे कृष्ण' महामंत्र के जाप और ढोलक, झाल व मंजीरों की ध्वनि से पूरा गांव धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल में डूब गया.

विज्ञापन

क्षेत्र में सुख-शांति के लिए हो रहा संकीर्तन, आज होगा महाप्रसाद का वितरण

आयोजन समिति ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर इस हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है. लगातार 24 घंटे तक बिना रुके महामंत्र का पाठ चलेगा. अनुष्ठान के समापन पर पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस दौरान गांव के पुरुष व महिला श्रद्धालु भक्ति गीतों की थाप पर झूमते हुए अपनी सहभागिता निभा रहे हैं.

आयोजन में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया राधिका देवी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार, गिरधारी राणा, हरीश दांगी, विनय दांगी, लालदेव दांगी, विनोद राणा, बैजनाथ यादव और प्रकाश राणा समेत कई ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: चतरा: तीन दिनों से लापता टेंपो चालक, लावारिस वाहन मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola