चतरा: तीन दिनों से लापता टेंपो चालक, लावारिस वाहन मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
तिलक का खोजबीन करते पत्नी व बच्चे | Prabhat Khabar Network
नगवां मोहल्ला निवासी तिलक यादव तीन दिनों से लापता हैं. 13 सितंबर को राजपुर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
चतरा. सदर थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला निवासी तिलक यादव बीते तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. परिजनों के अनुसार, वह 13 सितंबर को अपना टेंपो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा. तिलक के अचानक गायब होने से उसकी पत्नी और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
तिलक के तीन मासूम बच्चे इस अनिश्चितता को समझ नहीं पा रहे हैं और अपनी मां के आंचल में लिपटकर रोते रहते हैं, वहीं पत्नी हर आहट पर पति के आने की उम्मीद लगाए बैठी है. परिजन और स्थानीय मोहल्लेवासी लगातार संभावित ठिकानों पर उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं.
टेंपो मिलने के बाद से परिजनों की बढ़ी चिंता
खोजबीन के क्रम में सदर थाना पुलिस को धमनिया के समीप तिलक का टेंपो लावारिस हालत में खड़ा मिला. लावारिस अवस्था में वाहन मिलने के बाद परिजनों की चिंता और गहरी हो गई है तथा किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है.
पुलिस जांच और तलाश अभियान में जुटी
घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है और तिलक यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस आसपास के इलाकों में गहन छानबीन करने के साथ-साथ मामले से जुड़े हर पहलू पर जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें: सिमरिया में 300 भुइयां परिवारों पर SIR से नाम कटने का खतरा, खतियान मांगने से बढ़ा संकट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए