चतरा के हंटरगंज में खेत में मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से सहायक की मौत, गांव में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजनों का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हंटरगंज के भलुआहा गांव में सहायक शिक्षक अशोक यादव की करंट से मौत हो गई. खेत में मोटर चलाते समय यह हादसा हुआ. 38 वर्षीय अशोक घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे.

विज्ञापन

चतरा. जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत तिलहेत पंचायत के भलुआहा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में सहायक शिक्षक अशोक यादव (38 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, वे खेत में पानी की मोटर चलाने गए थे, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है.

मृतक अशोक यादव उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भलुआहा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे और अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने जताया गहरा शोक

सहायक शिक्षक के असमय निधन से भलुआहा गांव सहित पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय मुखिया सोनी देवी, समाजसेवी रामजी यादव, सहायक शिक्षक विजय यादव, सुरेंद्र यादव, सत्येंद्र ठाकुर, रामस्वरूप साव, शंकर पासवान और महावीर यादव ने गहरी संवेदना प्रकट की है तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा स्टेशन के समीप रेल भूमि से हटेगा अतिक्रमण, रेलवे ने जारी किया 10 दिनों का अल्टीमेटम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola