ePaper

दो करोड़ 30 लाख के अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 02 Apr 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
दो करोड़ 30 लाख के अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

दो करोड़ 30 लाख के अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

चतरा. पुलिस ने दो करोड़ 30 लाख के अफीम व डोडा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में कुंदा थाना क्षेत्र के टिटही बड़गांव निवासी ब्रह्मदेव गंझू, वीरेंद्र गंझू, हरिद्वार कुमार, लावालौंग थाना क्षेत्र के पसागम गांव निवासी चंद्रदेव गंझू शामिल हैं. वहीं लावालौंग थाना क्षेत्र के होसीर गांव के रूपन गंझू फरार हो गया. तस्करों के पास से 43 किलो अफीम व 103.710 किलो डोडा जब्त किया गया. यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के टिटही बड़गांव व लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर व पसागम गांव में कुछ लोग अफीम बिक्री करने के लिए अपने घरों में छिपा कर रखे हुए हैं. सूचना के आलोक में सिमरिया एसडीपीओ अजय कुमार केसरी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तस्करों के घरों में छापामारी अभियान चला कर अफीम व डोडा जब्त किया. फरार रूपन गंझू व अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा. मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा. छापामारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा कुंदा थाना प्रभारी नितेश कुमार प्रसाद, लावालौंग थाना प्रभारी रूपेश कुमार व कई जिला बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola