कोयला उत्पादन-डिस्पैच में गिरावट पर CIL चेयरमैन सख्त, आम्रपाली-मगध में उत्पादन बढ़ाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते चेयरमैन : Prabhat Khabar

सीआइएल चेयरमैन बी साई राम ने आम्रपाली और मगध परियोजना का दौरा कर कोयला उत्पादन और डिस्पैच में सुधार के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

टंडवा(चतरा). कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के चेयरमैन बी साई राम, सीसीएल सीएमडी निलेंदु सिंह और डीटीओ चंद्रशेखर तिवारी ने शुक्रवार को सीसीएल की आम्रपाली-चंद्रगुप्त और मगध-संघमित्रा क्षेत्र का दौरा किया. चेयरमैन सबसे पहले आम्रपाली पहुंचे, जहां महाप्रबंधक संजीव कुमार ने उनका स्वागत किया. इसके बाद कार्यालय परिसर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में कोयला उत्पादन-डिस्पैच में आयी गिरावट पर चर्चा

बैठक में कोयला उत्पादन और डिस्पैच में आयी गिरावट पर चर्चा की गयी. चेयरमैन ने अधिकारियों को गिरावट दूर कर उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक के बाद उन्होंने व्यू प्वाइंट से आम्रपाली परियोजना के खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके बाद टाउनशिप का जायजा लिया. रेलवे साइडिंग से डिस्पैच में आयी कमी के कारणों की जानकारी लेने वह शिवपुर रेलवे साइडिंग पहुंचे. उन्होंने खनन क्षेत्र से साइडिंग तक जाने वाली डिस्पैच सड़क को दुरुस्त कराने का निर्देश महाप्रबंधक को दिया.

मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

अधिकारियों ने मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. आम्रपाली के बाद चेयरमैन मगध कोल परियोजना पहुंचे, जहां अवंतिका परिसर में जीएम राजीव सिंह ने उनका स्वागत किया. इसके बाद परियोजना के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. मौके पर आम्रपाली पीओ सतेंद्र सिंह, मगध पीओ सुधीर सिन्हा, अनूप भगत, दिवाकर साहू, आलोक रंजन, मोनू रॉय समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

बिजली, पानी व सड़क की समस्या दूर होगी

पत्रकारों के सवाल पर सीआइएल चेयरमैन बी साईराम ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में परियोजना प्रभावितों और रैयतों के विकास के लिए कई कार्य किये जायेंगे. प्रभावित गांवों में बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है. इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में चालू वित्तीय वर्ष में काम किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: रातभर जंगल में चला ऑपरेशन, ढिबरा के अवैध खनन में लगे दो JCB जब्त; आरोपी फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola