दखल-दिहानी के दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला, रीना देवी समेत 8-10 अज्ञात पर केस
चतरा में सरकारी कार्य में बाधा डालने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में रीना देवी और उनके पुत्र समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
चतरा. व्यवहार न्यायालय के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंची प्रशासनिक व पुलिस टीम के समक्ष पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आपके शहर में
हंटरगंज अंचल अधिकारी सह मजिस्ट्रेट रितिक कुमार के आवेदन पर रीना देवी, उनके पुत्र धीरज कुमार समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड संख्या 371/26 दर्ज किया गया है.
सरकारी कार्य में बाधा समेत कई आरोप
आरोपितों पर सरकारी आदेश की अवहेलना, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, आगजनी, आत्महत्या का प्रयास कर धमकी देने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि सीओ के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में झामस की राज्य स्तरीय बैठक, ग्रामीण गरीबों के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए