चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन आज से

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 9:51 PM

विज्ञापन

यह सम्मेलन विद्या भारती विद्यालय व विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में किया जायेगा.

विज्ञापन

चतरा. इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में 28 से 31 जनवरी तक चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. यह सम्मेलन विद्या भारती विद्यालय व विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में किया जायेगा. सम्मेलन में राज्य के सभी 24 जिले के 250 प्रधानाचार्य शामिल होंगे. यह जानकारी मंगलवार को विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सभी प्रधानाध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि राज्य के सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध करायी जा सके. सम्मेलन में अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय मंत्री ब्रहमाजी राव, क्षेत्रीय मंत्री रामावतार, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, प्रदेश सह मंत्री डॉ पूजा शामिल होंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष संतन पांडेय, स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार सिंह, विद्यालय स्थापना काल के प्राचार्य कैलाश प्रसाद, राजेश कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola