वार्ड 12 में चुनावी हलचल तेज, विकास के बीच पेयजल संकट बरकरार

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Feb 2026 9:11 PM

विज्ञापन

गर्मी में पानी को तरसते हैं लोग, पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कों की नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन

गर्मी में पानी को तरसते हैं लोग, पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कों की नहीं हुई मरम्मत ग्राउंड रिपोर्ट वार्ड नंबर-12 प्रतिनिधि, चतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. चारों ओर चुनावी चर्चाएं हो रही हैं. अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं. गली-मोहल्लों में प्रचार वाहन घूम रहे हैं और जनसंपर्क अभियान जारी है. प्रभात खबर की टीम ने गुरुवार को वार्ड संख्या 12 में पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया. वार्ड में कुछ विकास कार्य हुए हैं, लेकिन पेयजल आपूर्ति की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है. खासकर गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है.स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़ा गया, लेकिन बाद में उनकी मरम्मत नहीं करायी गयी. इससे आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वार्ड संख्या 12 अनारक्षित (अन्य) श्रेणी के लिए आरक्षित है. वर्ष 2018 के चुनाव में भी यह वार्ड इसी श्रेणी में आरक्षित था. वर्तमान में मो. आबिद हुसैन लगातार दो कार्यकाल से वार्ड पार्षद हैं। चुनाव को लेकर इस बार भी वार्ड में मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है. आंकड़ो में वार्ड 12 की तस्वीर कुल मतदाता- 1733 पुरूष- 897 महिला- 836 थर्ड जेंडर- 00 कुल मतदान केंद्र- 02 कुल मुहल्लो/टोलो की संख्या- लोगों ने कहा मो इरफान ने कहा कि कोई विकास नहीं है. पोल में स्ट्रीट लाइट नहीं लगायी गयी है. सप्लाई पानी नहीं आता है. दूसरे जगहो से पानी लाकर प्यास बूझाना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी गर्मी के दिनो में होती है. रशीद कुरैशी ने कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा किये गये विकास कार्यो से संतुष्ट है. सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. पेयजल की समस्या बरकरार है. गर्मी के दिनो में पानी की समस्या से जूझना पड़ता है. मो आजम ने कहा कि वार्ड का विकास हुआ है, लेकिन और विकास करने की जरूरत है. सड़क बनी है. नियमित साफ-सफाई नहीं होती है. पेयजलापूर्ति की समस्या समाधान की ओर किन्ही का ध्यान नहीं है. मो फिरोज आलम ने कहा कि वार्ड का विकास हुआ है. वार्ड पार्षद के कार्यकाल से संतुष्ट है. सड़क बनने से काफी सुविधा हुई है. नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है. बिजली पोल में स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता है. मो मुमताज ने कहा कि सड़क व नाली का निर्माण किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती गयी है. गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. जिसके कारण बनने के साथ ही सड़क जर्जर होने लगा है. वार्ड पार्षद का दावा निवर्तमान वार्ड पार्षद मो आबिद हुसैन ने कहा कि सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. शहादत चौक पर हाईमास्ट लाइट लगाया गया है. नियमित साफ-सफाई की जाती है. जरूरतमंदो को पीएम आवास व पेंशन का लाभ दिलाया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola