चतरा में घर-घर पहुंची कानून की जानकारी, इन योजनाओं का लाभ लेने का तरीका भी बताया
जागरूक करते पीएलवी. | Prabhat Khabar Network
आरा गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सोमवार को आरा गांव में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कानूनी सहायता की जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
पेंशन से लेकर पीएम किसान तक की दी जानकारी
पीएलवी ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बतायी. साथ ही बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा व घरेलू हिंसा जैसे मामलों में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी जागरूक किया गया.
उत्पीड़न होने पर महिलाओं को कानूनी मदद लेने की अपील
पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क सरकारी विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी देते हुए किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी मदद लेने की अपील की गयी.
15100 पर मिलेगी कानूनी सहायता की जानकारी
इस दौरान नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गयी. मौके पर अधिकार मित्र (पीएलवी) मधुसूदन यादव, मोहम्मद सनाउल्ला, लक्ष्मण कुमार, संतोष कुमार, किशोर प्रसाद यादव समेत कई शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए