जलेद व गोवा गांव में राशन का वितरण

Updated:
विज्ञापन
जलेद व गोवा गांव में राशन का वितरण

स्कूली बच्चों के बीच मैगी व बिस्कुट बांटे गये.

विज्ञापन

चतरा. शांतिकृत निश्चय सेवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को जलेद व गोवा गांव में गरीब परिवारों के बीच राशन का वितरण किया गया. साथ ही स्कूली बच्चों के बीच मैगी व बिस्कुट बांटे गये. फाउंडेशन के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग कुमार ने कहा कि सामग्री वितरण के साथ-साथ लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया जायेगा. मौके पर सचिव मनीष कुमार, सदस्य मो मुबारक, मीडिया प्रभारी प्रियदर्शी कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

धूमधाम से मनायी गयी संत रैदास जयंती

प्रतापपुर. बभने पंचायत के सोनवर्षा गांव में संत रैदात जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष ममता कुमारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के मोतीलाल पासवान, बभने मुखिया संगीता देवी, समाजसेवी भोला प्रसाद, राजू दास उपस्थित हुए. अतिथियों ने संत रैदास की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके दिखाये रास्ते पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बभने के पूर्व मुखिया उमेश रविदास ने की. संचालन रौशन रवि ने किया. मौके पर ललिता देवी, विगन रविदास, दिनेश रविदास, संजय यादव, आनंद पासवान, मंतोष रविदास, पवन कुमार, रामस्वरूप दास समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola