बारिश में बढ़ रहा जलस्तर, चतरा डीसी ने जारी की चेतावनी- भूलकर भी न जाएं यहां
चतरा उपायुक्त ने भारी बारिश के चलते जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को जलप्रपातों और जलाशयों के पास न भेजें. सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें.
चतरा. जिले में हो रही बारिश को देखते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने जिलेवासियों से जलप्रपातों, तालाबों, जलाशयों एवं अन्य जलस्रोतों के पास नहीं जाने की अपील की है. उन्होंने लोगों से ऐसे स्थानों से बचने को कहा है.
आपके शहर में
उपायुक्त ने कहा कि जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. यही वजह है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने लोगों से जलप्रपात, तालाब, जलाशय, नदी व अन्य जलस्रोतों के समीप अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की.
जलस्तर बढ़ने व फिसलन के कारण ऐसे स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने जिलेवासियों से सावधानी व सतर्कता अपनाते हुए स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए