चतरा में गर्भवती महिला की मौत, जिंदा करने की आस में लोग करते रहे प्रार्थना, जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरहद सिजुआ गांव निवासी अमरजीत पासवान की पत्नी बबीता देवी (23) की मौत समुचित इलाज के अभाव में मंगलवार की दोपहर हो गयी.

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरहद सिजुआ गांव निवासी अमरजीत पासवान की पत्नी बबीता देवी (23) की मौत समुचित इलाज के अभाव में मंगलवार की दोपहर हो गयी. वह आठ माह की गर्भवती थी. वह अपने पिता गणेश पासवान के घर मंझगांवा में रहती थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं मृत महिला को जिंदा कराने के लिए उसके पिता के घर पिता परमेश्वर के कार्यकर्ता घर का दरवाजा बंद कर घंटों प्रार्थना करते रहे. बाद में ग्रामीणों के दबाव पर मृतका का अंतिम संस्कार बुधवार की रात 11 बजे किया गया.

क्या है मामला

गणेश ने बताया कि उनकी पुत्री आठ माह की गर्भवती थी. मंगलवार की सुबह अचानक उसे दर्द हुआ. इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये. इसके बाद बिहार के रानीगंज ले जाकर दिखाया, जहां ब्लड की कमी बता कर गया रेफर कर दिया गया. इस दौरान बांकेबाजार में उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola