ePaper

इ-केवाइसी के नाम पर डीलर कर रहे है अवैध वसूली

Updated at : 06 Dec 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
इ-केवाइसी के नाम पर डीलर कर रहे है अवैध वसूली

जिले में इन दिनों राशन कार्ड का इ-केवाइसी किया जा रहा है. इ-केवाइसी जनवितरण प्रणाली दुकान (पीडीएस) में इ-पॉश मशीन के माध्यम से हो रहा है. इ-केवाइसी के नाम पर कार्डधारियों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे कार्डधारी परेशान हैं.

विज्ञापन

चतरा. जिले में इन दिनों राशन कार्ड का इ-केवाइसी किया जा रहा है. इ-केवाइसी जनवितरण प्रणाली दुकान (पीडीएस) में इ-पॉश मशीन के माध्यम से हो रहा है. इ-केवाइसी के नाम पर कार्डधारियों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे कार्डधारी परेशान हैं. जिला आपूर्ति विभाग द्वारा इ-केवाइसी नि:शुल्क करने का निर्देश सभी डीलरों को दिया है, इसके बावजूद डीलर कार्डधारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं. कहीं प्रति कार्ड 50 से 100 रुपया तो कहीं कार्ड में दर्ज परिवार के प्रति सदस्य 10 रुपया लिया जा रहा है. पैसा नहीं देने पर डीलरों द्वारा इ-केवाइसी नहीं करने की धमकी दी जा रही है. बता दें कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का 31 दिसंबर 2024 तक नि:शुल्क आधार सीडिंग कराना है. यह प्रक्रिया पीडीएस दुकान पर इ-पॉश मशीन के माध्यम से पूरी की जा रही है. इसे लेकर पीडीएस दुकानों में भीड़ लग रही है. कार्डधारियों ने उपायुक्त रमेश घोलप से इ-केवाइसी के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंद्र भगत ने कहा कि राशन कार्डधारियों का इ-केवाइसी नि:शुल्क करना है. इ-केवाइसी के नाम पर डीलरों द्वारा राशि मांगने का मामला संज्ञान में है. उन्होंने राशन कार्डधारियों से किसी को भी पैसा नहीं देने की अपील की. साथ ही डीलरों को फ्री में इ-केवाइसी करने का निर्देश दिया, ऐसा नहीं करने वाले डीलरों पर कार्रवाई होगी

कार्डधारियों ने एमओ से की शिकायत

सिमरिया. झामुमो प्रखंड सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने कार्डधारियों से इ-केवाइसी करने के नाम पर पैसा लेने की शिकायत एमओ से की है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्डधारियों से 100 रुपया लिया जा रहा है. उन्होंने एमओ से इस पर रोक लगाने व डीलरों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी तो उपायुक्त से शिकायत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola