ePaper

चतरा जिले को मिला कोविशील्ड का 11 हजार डोज, कोवैक्सीन एक भी नहीं

Updated at : 22 Jul 2021 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा जिले को मिला कोविशील्ड का 11 हजार डोज, कोवैक्सीन एक भी नहीं

वर्तमान में कोल्ड चैन स्टोरेज में वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है. यहां तीन-चार दिनों से कोविशील्ड वैक्सीन नहीं थी. इस कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को वैक्सीन नहीं लगायी जा रही थी. जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है.

विज्ञापन

चतरा : जिले में कोविड का टीका उपलब्ध होते ही बुधवार से टीकाकरण का काम शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड का 11 हजार डोज उपलब्ध कराया गया है. जबकि को-वैक्सीन का खेप नहीं आया है. इधर, राज्य से मिली वैक्सीन को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर बांट दिया गया है.

वर्तमान में कोल्ड चैन स्टोरेज में वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है. यहां तीन-चार दिनों से कोविशील्ड वैक्सीन नहीं थी. इस कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को वैक्सीन नहीं लगायी जा रही थी. जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola