ePaper

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को बनाया जायेगा मॉडल मतदान केंद्र

Updated at : 09 Feb 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को बनाया जायेगा मॉडल मतदान केंद्र

नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद के 22 व वार्ड पार्षदों के 82 प्रत्याशी मैदान में है.

विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद के 22 व वार्ड पार्षदों के 82 प्रत्याशी मैदान में है. चतरा. नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के 22 व वार्ड पार्षदों के 82 प्रत्याशी मैदान में है. दो वार्ड पार्षद निर्विरोध चुनी गयी हैं, जिसमें वार्ड नंबर 11 से वेदवती जायसवाल व वार्ड नंबर 13 से माया देवी शामिल हैं. सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरा को मॉडल मतदान केंद्र बनाया जायेगा. यहां मतदाताओं को विशेष सुविधा दी जायेगी. ये बातें उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम छह लाख व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अधिकतम डेढ़ लाख रुपये खर्च कर सकते हैं. चुनाव को लेकर 26 भवनों में 42 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 20 सामान्य व 22 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं. मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं पानी, शौचालय, बिजली, रैंप समेत अन्य की सुविधाएं बहाल की जा रही हैं. 22 फरवरी को मत पेटियों का डिस्पैच किया जायेगा. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. चुनाव में 36 हजार 261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुष 17 हजार 879 व महिला मतदाताओं की संख्या 18 हजार 382 है. मतगणना 27 फरवरी को सुबह आठ चतरा कॉलेज में होगी. डीएमएफटी हॉल में 11, 16 व 20 फरवरी को सभी प्रत्याशी को अद्यतन व्यय संबंधी अभिलेखों की जांच प्रक्रिया में पहुंचने की बात कही. उपायुक्त ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है. वहीं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव शांति व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन तैयार है. नगर परिषद क्षेत्र को आठ सेक्टर व चार जोन में बांटा गया है. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी. संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस पदाधिकारी व जवान अधिक रहेंगे. मौके पर एसी अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, डीपीआरओ शकील अहमद उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola