Chatra Assembly Election: चतरा के लोगों से तेजस्वी यादव ने मांगा वोट, कहा- नहीं कामयाब होने देंगे बीजेपी के मंसूबे

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Oct 2024 4:53 PM

विज्ञापन

Chatra Assembly Election

Chatra Assembly Election: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चतरा में पार्टी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के लिए बुधवार को प्रचार किया. उस दौरान उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर आग उगला. तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए बीजेपी को हराना जरूरी है.

विज्ञापन

Chatra Assembly Election: चतरा (दीनबंधु)- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चतरा में पार्टी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के लिए लोगों से वोट की अपील की. तेजस्वी यादव पार्टी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के नामांकन के मौके पर चतरा आए थे. नामांकन के बाद तेजस्वी ने एक सभा को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया. तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बेईमानों की पार्टी है. यह जब चुनाव नहीं जीत पाती है तो विधायकों को खरीदना चाहती है. झारखंड और बिहार में कई बार भाजपा ने इस तरह के प्रयास किया है. इस दौरान उन्होंने एलजेपी के प्रत्याशी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी नई है लेकिन उम्मीदवार पुराना.

लोगों से की वोट देने की अपील

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सभा में शामिल लोगों से वोट की अपील की है. उन्होंने कहा कि चतरा की जनता भाजपा को हरा सकती है तो लोजपा क्या चीज है. भाजपा ने विपक्ष के नेताओं को एजेंसियों से डरा कर जेल भेजने का काम किया है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने सभा में आए लोगों को राजद के पक्ष में मतदान करने की अपील किया. तेजस्वी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राजद और महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं. भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दें.

आरजेडी और महागठबंधन के उम्मीदवारों को दें वोट

तेजस्वी ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और पलायन को रोकना है तो महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें. उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय मिले यह जगाने के लिए यहां आए हैं. राज्य में अमन, चैन और शांति बनाए रखने के लिए महागठबंधन को मजबूत करना होगा. राज्य में अमन चैन व शांति चाहते हैं तो बीजेपी को हराना होगा. हम लोग जोड़ने का काम करते हैं तोड़ने का नहीं. कहा कि झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता से कोई गलती हुआ या शिकवा शिकायत हो तो उसे दूर कर पार्टी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश व सिमरिया से मनोज चंद्रा को भारी मतों से विजय बनाकर झारखंड विधानसभा में भेजें.

लोकतंत्र बचाने की लड़ाई- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लड़ाई संविधान, लोकतंत्र व तहजीब बचाने के लिए है. यह एक बड़ी लड़ाई है. इस बार बीजेपी डर गई है. यही वजह है कि चतरा से अपना उम्मीदवार नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जेल भेज कर भाजपा सरकार बनना चाहती थी लेकिन अपने मन सुबह में कामयाब नहीं हुई यहां की जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है. भाजपा को हराकर झारखंड को बचाना है.

Also Read: झारखंड चुनाव में क्या चल रहा है? धनबाद-बोकारो सीमा पर कार में मिले 72 लाख रुपये

JLKM Candidate List : जयराम महतो की पार्टी JLKM ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola