गिद्धौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने और संगठन को मजबूत करने की बात कही.

विज्ञापन

गिद्धौर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू शनिवार को गिद्धौर पहुंचेए जहां मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने और संगठन को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने कहा कि चतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर चतरा जा रहे हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र दांगी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, अशोक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुनील राणा, मनोज यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

महिला फुटबॉल टीम बंगाल के लिए रवाना

चतरा. महिला कॉलेज की 18 सदस्यीय फुटबॉल टीम शनिवार को पश्चिम बंगाल के मेदनापुर के लिए रवाना हुई. टीम मैनेजर प्रो शोभा कुजूर हैं. सभी खिलाड़ी नौ से 13 फरवरी तक विद्यासागर विश्वविद्यालय मेदनापुर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगी. कॉलेज के प्रो अमित तिग्गा, प्रो चंद्रकांत कमल, डॉ अंशुमय लायक, प्रो राजदेव गुप्ता, प्रधान सहायक तीर्थनाथ रजक ने हरी झंडी दिखा कर महिला टीम को रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola