भुरकुंडा के समीप पेड़ से टकरायी बाइक

Updated:
विज्ञापन

शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन

शादी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, पत्नी घायल इटखोरी. भुरकुंडा के पास बाइक दुर्घटना में राजपुर निवासी 35 वर्षीय रंजीत साव (पिता ज्ञानी साव) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार, रंजीत अपनी पत्नी राखी कुमारी व चार वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से अपने घर राजपुर जा रहे थे, तभी बाइक पेड़ से टकरा गयी. गंभीर चोट लगने से रंजीत साव की मौके पर ही मौत हो गयी. पत्नी घायल हो गयी, वहीं बच्चे को मामूली चोट लगी है. इलाज के बाद घर भेज दिया गया. परिजनों ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. मृतक रंजीत की राजपुर में मोबाइल दुकान है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. इधर, सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर सांसद कालीचरण सिंह इटखोरी थाना पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola