ePaper

सड़क हादसे में युवक की मौत

Updated at : 16 Jan 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत

एकतारा गांव निवासी सहायक प्रधानाध्यापक शैल कुमार सिंह के पुत्र सुबोध कुमार सिंह (27) की बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

विज्ञापन

मयूरहंड. एकतारा गांव निवासी सहायक प्रधानाध्यापक शैल कुमार सिंह के पुत्र सुबोध कुमार सिंह (27) की बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सुबोध चौपारण में अपना ट्रक खड़ा कर बाइक से एकतारा गांव स्थित घर लौट रहा था. इस दौरान सिंदुआरी स्थित साबरी भवन के समीप तीखी मोड़ में उसकी बाइक असंतुलित होकर पलट गयी. सूचना मिलने पर जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मालूम हो कि सुबोध का तीन वर्ष पहले विवाह हुआ था. उनका एक बच्चे भी है.

पेड़ से टकरा कर कार गड्ढा में गिरी, चार घायल

हंटरगंज. हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित सोनबरसा जंगल के पास गुरुवार की सुबह एक कार पेड़ से टकरा कर गड्ढे में गिर गयी. हादसे में कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें बिहार टेकारी थानांतर्गत बहेलिया बिगहा गांव निवासी राहुल कुमार, बबलू चौधरी, सुशांत कुमार व सनी कुमार के नाम शामिल हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सभी बर्थडे पार्टी करने हंटरगंज गये थे. सुबह अपने घर वापस जा रहे थे. इस दौरान कार अनियंत्रण होकर पेड़ में टकराते हुए गड्ढा में जा गिरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola