पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Feb 2026 9:11 PM
पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
चतरा. शहर के रामनगर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में जितनी मोड़ निवासी रोहित भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गये. सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार युवक बाइक से सजना गांव जा रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. राजा मालाकार सहित कई लोगो ने युवक को उठा कर अस्पताल पहुंचाया. वहीं वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया. घटना से गुस्साये लोगो ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. इसकी सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले जानकारी ली. साथ ही लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










