चना काटने जा रहे व्यक्ति की गोली मार कर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

चतरा में सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत.

चोरवारा पाही के समीप अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

कुंंदा. थाना क्षेत्र के डुमरवार गांव निवासी रामस्वरूप पासवान (55) पिता रामवृक्ष पासवान की अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना तीन अप्रैल की है. पुलिस ने चार अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम कराया. इस संबंध में मृतक के परिजनो ने बताया की तीन अप्रैल को सुबह चना काटने अपने घर से ढाई किमी दूर स्थित खेत पर जा रहा था. इस दौरान बीच में चोरवारा पाही के समीप अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या की सूचना बकरी चरा रहे लोगों ने परिजनों को दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. हालांकि इस मामले में मृतक के पुत्र राजू पासवान ने कुंदा थाना में आवेदन देकर दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया की रामस्वरूप पासवान की हत्या गोली मार कर की गयी है. मृतक के पुत्र के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola