पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, शोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टंडवा : थाना क्षेत्र के पदमपुर पंचायत अंतर्गत रोल गांव में पानी भरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत हो गयी. रोल गांव निवासी पारस सिंह का छह वर्षीय पुत्र व 10 वर्षीय भतीजी खेलते-खलते ईंट बनाने के लिए बना गड्ढे में जा गिरी, जिसमें बच्चे की मौत हो गयी और बच्ची को बेहोशी […]
विज्ञापन
टंडवा : थाना क्षेत्र के पदमपुर पंचायत अंतर्गत रोल गांव में पानी भरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत हो गयी. रोल गांव निवासी पारस सिंह का छह वर्षीय पुत्र व 10 वर्षीय भतीजी खेलते-खलते ईंट बनाने के लिए बना गड्ढे में जा गिरी, जिसमें बच्चे की मौत हो गयी और बच्ची को बेहोशी की हालत में पानी से निकाला गया. बताया गया कि डूबने के बाद बच्चा पानी के अंदर चला गया और बच्ची ऊपर रह गयी. बच्ची को गांव की एक महिला ने देखा. बेहोशी के हालत में जब बच्ची को बहार निकला गया, तो होश आने पर उसने बच्चे के गड्ढे में होने की सूचना दी. बच्चे को गड्डे से निकालने से पहले ही उसकी मौत हो गयी थी.
दो बच्चों की मौत से गांव में मातम: रोल गांव में लगातार दो बच्चों की मौत से मातम छाया हुआ है. गांव के ही सुमन आर्य के पुत्र रवि शंकर (15) की मौत शुक्रवार शाम वाहन दुर्घटना में बोकारो जैनामोड़ में हो गया था. शनिवार को रविशंकर का अंतिम संस्कार किया गया. दूसरी घटना में पानी में बच्चे की मौत हो गयी. ग्रामीण संतोष सिंह ने बताया कि पहली बार एक ही दिन गांव में दो लोगों का अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










