ePaper

टंडवा : होमगार्ड के जवान ने पत्नी की हत्या की

Updated at : 07 Dec 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
टंडवा : होमगार्ड के जवान ने पत्नी की हत्या की

टंडवा : थाना क्षेत्र के मिश्रौल आजाद नगर गांव में गुरुवार की रात नशे में धुत होमगार्ड के जवान जगदीश उर्फ सिकंदर ने अपनी पत्नी साबा देवी (26) की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़ दिया. इसके बाद मुखिया व चौकीदार […]

विज्ञापन
टंडवा : थाना क्षेत्र के मिश्रौल आजाद नगर गांव में गुरुवार की रात नशे में धुत होमगार्ड के जवान जगदीश उर्फ सिकंदर ने अपनी पत्नी साबा देवी (26) की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़ दिया. इसके बाद मुखिया व चौकीदार को अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना देकर फरार हो गया.
बाद में सिमरिया पुलिस के सहयोग से उसे सिमरिया-बगरा पथ में गिरफ्तार किया गया. जवान आम्रपाली कोल परियोजना में तैनात था. ग्रामीणों ने बताया की जगदीश प्रतिदिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था. आरोपी कई नक्सली संगठन में कार्य कर चुका हैं. उसकी पहली पत्नी उसके व्यवहार से तंग आगर उसे छोड़ कर चली गयी थी. इसके बाद उसने लावालौंग के साबा देवी से पांच वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी. मृतका के दो बच्चे है, जिसकी उम्र तीन वर्ष व एक वर्ष है. कार्यपालक दंडाधिकारी अजय भगत की उपस्थिति में घर का ताला तोड़ कर शव को निकाला गया.
इस दौरान वीडियोग्राफी भी करायी गयी. इस अवसर पर एसडीपीओ वरुण रजक, सदर महिला थाना प्रभारी दीपिका कुमारी, अवर निरीक्षक अनंत शाह, पंकज सिन्हा, बी कुजूर, मुखिया प्रयाग राम उपस्थित थे. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम चतरा सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया. बोर्ड में डॉ पंकज कुमार, डॉ राजीव रंजन व डॉ मनीष कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola