नदी में बाढ़ आने से कई गांव टापू बने, संपर्क कटा

Updated:
विज्ञापन

कुंदा : प्रखंड में 48 घंटे तक रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिससे कुंदा व प्रतापपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लोग अपने घरों में दुबके रहे. भारी बारिश से आहर, तालाब व नदी में अधिक पानी होने से एक दर्जन से अधिक गांव टापू बन गये हैं. कई गांवों का संपर्क प्रखंड व जिला […]

विज्ञापन

कुंदा : प्रखंड में 48 घंटे तक रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिससे कुंदा व प्रतापपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लोग अपने घरों में दुबके रहे. भारी बारिश से आहर, तालाब व नदी में अधिक पानी होने से एक दर्जन से अधिक गांव टापू बन गये हैं. कई गांवों का संपर्क प्रखंड व जिला मुख्यालय से कट गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव के लोग अपने जरूरी कार्य के लिए जान जोखिम में डालकर नदी पार कर अपना कार्य निबटा रहे हैं. स्कूली बच्चे भी नदी पार कर विद्यालय पहुंच रहे हैं. नदी में अधिक पानी होने के कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती हैं. बरसात के मौसम में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती हैं.

ये गांव बन गये हैं टापू
कुंदा प्रखंड के कोजरम, बलही, फुलवरिया, कामत, गम्हरिया, उलवार, अम्बादोहर, चिलोई, ककनातु, टाटेज, रजवाड़, लकड़मंदा व प्रतापपुर के जिरावार, नरायनपुर, दुंदु, संग्रामपुर, एघारा, हेंदीया आदि गांव टापू बन गये हैं. उक्त गांव नदियों से घिरे हैं. लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola